मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Deenbandhu Chhotu Ram’s birth anniversary : किसानों को सरकारी योजनाओंं के बारें में किया जागरूकता

On: January 9, 2026 2:00 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: किसानों का योजनाओ के बार में बताती हरकोफैड की ओर से पूनम

Deenbandhu Chhotu Ram’s birth anniversary: धारूहेड़ा: किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर शुक्रवार को धारूहेड़ा स्थित पैक्स सोसाइटी परिसर में हरकोफैड की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। हरकोफैड की ओर से पूनम ने सहकारी विभाग की सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, हरि खाद के प्रयोग, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और फसल विविधिकरण के लाभों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें एक गाय पर मिलने वाला अनुदान, प्लास्टिक ड्रम पर सहायता राशि, प्राकृतिक खेती का प्रमाणीकरण, किसान आईडी और ई-आईडी बनवाने की प्रक्रिया शामिल रही।Deenbandhu Chhotu Ram’s birth anniversary

यह भी पढ़ें  Haryana news: धारूहेडा- तावडू -सोहना रोड होगा फोरलेन, मिलेगी जाम से राहत, सफर होगा आसान
किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर शुक्रवार को  धारूहेड़ा स्थित पैक्स सोसाइटी परिसर में हरकोफैड की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
किसानों के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर शुक्रवार को धारूहेड़ा स्थित पैक्स सोसाइटी परिसर में हरकोफैड की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

यशपाल खोला ने किसानों से अरावली किसान क्लब रेवाड़ी से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि यह क्लब किसानों के उत्थान और प्राकृतिक खेती के रकबे को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।इ इतना ही समय समय पर किसानों को समस्याओं के समाधान के लिए शिविर भी लगाए जाते है।

• जीवामृत और घनजीवामृत के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर जोर
• नीमास्त्र और जैविक उपायों से कीट नियंत्रण की जानकारी
• ड्रिप सिंचाई से पानी और लागत बचत पर चर्चा
• प्राकृतिक खेती योजनाओं में अनुदान और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया
• किसान आईडी और ई-आईडी बनवाने के लाभ बताए गए

यह भी पढ़ें  M2K County Heights RWA ने क्यों किया मेंटेनेंस बिल का बहिष्कार

कैंप में हरकोफैड की ओर से मैडम पूनम ने सहकारी विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने किसानों से अपने खातों का लेनदेन समय पर करने, केवाईसी अपडेट कराने और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने की अपील की। वहीं कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर रमेश शर्मा ने बैंक से संबंधित ऋण, बचत और अन्य सहकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पैक्स चेयरमैन नरेश कुमार गांव अंकेड़ा से, त्रिभुवन कौशिक, संत लाला सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: किसानों का योजनाओ के बार में बताती हरकोफैड की ओर से पूनम

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now