IGU Rewari में लगेगी दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

On: January 7, 2026 5:47 PM
Follow Us:
आईजीयू में लगेगी दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय में 8 से 9 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों में पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना और नवीनतम शैक्षणिक, संदर्भ तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

पुस्तकालय अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों—जैसे विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन, साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा शोध से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतिष्ठित प्रकाशकों एवं पुस्तक विक्रेताओं द्वारा प्रकाशित नवीन संस्करणों के साथ-साथ उपयोगी संदर्भ ग्रंथ भी पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी के दौरान पुस्तकों पर विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है।IGU Rewari

पुस्तकालय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस पुस्तक प्रदर्शनी का अधिकाधिक लाभ उठाएं और ज्ञानवर्धन की इस पहल में सक्रिय सहभागिता करें। पुस्तक प्रदर्शनी 8 से 9 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय के बेसमेंट एवं उसके समीपवर्ती पार्क क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।IGU Rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now