Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा में सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अब कचरे से ग्रीन कोल बनाने की योजना भी तेजी से धरातल पर उतरेगी। हरियाणा मे कचरे से कोयला बनाने की तैयारी है जिसके चलते फरीदाबाद और गुरुग्राम लगाने कोल प्लाट लगाया जाएगा।
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ वाराणसी में एनटीपीसी के ग्रीन कोल प्रोजेक्ट प्लांट का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि Haryana CM Saini जी के नेतृत्व में हरियाणा नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और अब कचरे से ग्रीन कोल बनाने की योजना भी तेजी से धरातल पर उतरेगी।
साथ ही विपुल गोयल ने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में ग्रीन कोल प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर 20 जुलाई 2024 को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।Haryana News
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा रही है। इन शहरों में प्रतिदिन निकलने वाले ठोस कचरे का उपयोग करके 400-500 टन ग्रीन कोल का उत्पादन किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के स्वच्छ भारत-स्वच्छ ऊर्जा के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा का ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

















