Rewari News: नंदरामपुर बास रोड पर हुआ हादसा: खच्चर रेहड़ी पलटी, चालक की मौत

On: December 31, 2025 4:37 PM
Follow Us:
नंदरामपुर बास रोड पर हुआ हादसा: खच्चर रेहड़ी पलटी, चालक की मौत

 Rewari News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के निकट बुधवार को तेज गति से एक वाहन ने खच्चर रेहड़ी को टक्कर मार दी जिससे रेहड़ी पलट गई तथा रेहड़ी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बास रोड पर जाम लग गया। मृतक राजस्थान का रहने वाला था। Rewari News

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर रेहड़ी पर लोहे को गेट लेकर आजाद नगर जा रहा था कि बास पर एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी रहडी पलट गई तथा रहडी में रखा लोहे को गेट पर उस पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। Rewari News

हादसा होने पर टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुकानदारों ने डायल 112 पर सूचना दी। शव को रेवाडी ले जाया गया तथा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now