Haryana News: रेवाड़ी धानक समाज की बडी पहल: फ्री में देंगे बच्चों को कोचिंग , मुत्यभोज पर रोक

On: March 21, 2026 7:40 PM
Follow Us:
धानक समाज रेवाड़ी ब्लाक की एक आवश्यक मीटिंग संतोष देवी धर्मशाला धारूहेड़ा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राज सिंह चेयरमैन द्वारा की गई।

Haryana News: समाज के बच्चों के लिए जल्द ही निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसके साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने व मृत्युभोज पर रोक लगाने का फैसला किया गया।

हरियाणा के जिला रेवाड़ी में धानक समाज की एक अहम बैठक संतोष देवी धर्मशाला में राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज के लोगों ने एकजुट होकर शिक्षा को प्राथमिकता देने और परंपरागत सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर सहमति जताई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपने विचार और सुझाव रखे।

चलाया जाएगा जागरूकता अभियान: समाज के सदस्यों ने कहा कि डीजे से न केवल अनावश्यक खर्च बढ़ता है, बल्कि सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है। इसके अलावा मृत्यु भोज की प्रथा को समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि शोक की घड़ी में परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now