Big Accident: रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाटू श्याम दर्शन को जा रहे दो युवकों की मौत

On: March 21, 2026 7:41 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाटू श्याम दर्शन को जा रहे दो युवकों की मौत

Big Accident: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के पास रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ओढ़ी गांव के समीप गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे पर हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि गांव कालाका निवासी पवन (30), प्रवीण (25), विक्रम और उनका एक अन्य साथी रविवार रात ईको कार में सवार होकर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। अभी वे हाईवे पर ओढ़ी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।Big Accident

कार क्षतिग्रस्त, हाइवे पर लगा जाम: बता दे कि हाइवे पर हुए हादसे के चलते ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार युवक बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। रात को हादसे की सूचना बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची । टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कालाका के रहने वाले पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया।

दो की हालत गंभीर: बता दे कि इस हादसे में विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है। चौथे युवक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छाया मातम: बावल थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव कालाका में इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।Big Accident

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now