आकेड़ा में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर हवन व भंडारा अयोजित

On: December 28, 2025 3:47 PM
Follow Us:
Havan and Bhandara organized at the conclusion of Shrimad Bhagwat Katha in Akeda

धारूहेड़ा: आकेड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया है। कथा के समापन अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। समापन अवसर पर पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।

भंडारे में बडी संख्चा में श्रऋालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान बबलु, जोगिंद्र, मिंटू यादव, तेजपाल, पुरूषोतम, हरिओम, सुनील यादव ​आदि मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now