मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime News: छह माह बाद भी पति के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पत्नी ने दी ये चेतावनी

On: December 28, 2025 5:07 PM
Follow Us:

Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में फाइनेंस ब्रोकर विपिन गोयल उर्फ आशु की आत्महत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में ब्रोकर की पत्नी ने प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। पत्नी की इस चेतावनी के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।Crime News

यह भी पढ़ें  Villages Development Plan: दिल्ली के 48 गांवों की की बल्ले बल्ले , सरकार ने किया मास्टर प्लान तैयार

जानिए क्या है ​मामला: बता दे कि रेवाड़ी के बाला सराय निवासी विपिन गोयल उर्फ आशु फाइनेंस ब्रोकर के रूप में काम करता था । उसने 23 मई को उसने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले विपिन ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया था कि मॉडल टाउन क्षेत्र के एक फर्म संचालक और उसके परिवार के चार सदस्यों को उसने ब्याज पर करीब 11 करोड़ रुपये दिलवाए थे, लेकिन लंबे समय से यह राशि वापस नहीं की जा रही थी।

यह भी पढ़ें  Share Update: रातों रात बन जाओगे लखपति! बस करना होगा ये छोटा सा काम

सुसाइड नोट के अनुसार लगातार पैसों की मांग करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।परिवार का कहना है कि विपिन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था। इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

उसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की थी, लेकिन घटना को 6 माह बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी को लेकर अब विपिन की पत्नी और परिजन बेहद नाराज हैं। पीड़ित पत्नी का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें  Punjab Electon2022: डेरा प्रमुख की ओर से जल्द ही होगा ऐलान: 15 सीटो पर बिगडेंगे समीकरण

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now