मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, CM Nayab saini ने इस दिन ​बुलाई अहम बैठक

On: December 24, 2025 6:37 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सीएम ने इस दिन ​बुलाई अहम बैठक

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई गई है। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक नई साल को यानि 1 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं नए साल के बजट को लेकर भी मंथन किया जाएगा।CM Nayab saini

भाजपा सूत्रों के अनुसार, हरियाणा अध्यक्ष के नाम को लेकर मुख्यमंत्री की शीर्ष नेताओं से चर्चा हो चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। साथ ही बोर्ड और निगमों के चेयरमैनों के नामों पर भी मंथन पूरा हो चुका है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से घोषित किया जाएगा। फिलहाल बैठक का एजेंडा तय नहीं किया गया है, लेकिन इसे नए साल की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है।CM Nayab saini

यह भी पढ़ें  जर जोरू ओर जमीन! भाई ने ही ले ली भाई की जान.. हत्या का वीडियो वायरल, जानिए क्या मिला सबक

 

बता दें कि हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय सिंह दहिया को वेतन विसंगति एवं शिकायत निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। विजय सिंह दहिया वर्तमान में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के आयुक्त एवं सचिव हैं। उन्हें विकास गुप्ता के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

विकास गुप्ता की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी गई हैं और उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। विजय सिंह दहिया की नियुक्ति को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।इसको लेकर भी मंथन होगा

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेलवे का बड़ा फैसला, अब दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों की रफ्तार होगी तेज

 

बजट की तैयारी पर Focus
मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2026 में किए जाने वाले प्रमुख कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार कुछ अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी दे सकती है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट की तैयारी शुरू करने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

वित्त मंत्री के रूप में CM Haryana Nayab saini  फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर सकते हैं। यह नायब सिंह सैनी सरकार का दूसरा बजट होगा, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही स्तरों पर खास नजर रहेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now