Police Job: हरियाणा में पुलिस विभाग में इस समय कुल 25,631 से ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया है। क्योकि रिक्त पदों की संख्या अधिक होने के कारण कई जिलों में पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
7310 पदों पर होगी भर्ती: इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 7310 पदों को भरने की अनुमति दे दी है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन पदों को भी मंजूरी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो पुलिस बल को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही स्टाफ की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकेगी।Police Job
इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने उठाया मुद्दा’ पुलिस विभाग में रिक्त पदों का मुद्दा रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में उठाया था। उन्होंने सरकार से जिलावार और श्रेणीवार स्वीकृत पदों, वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों और खाली पदों का पूरा ब्योरा मांगा।
सीएम ने दिया ये जवाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस में कुल 84,765 पद स्वीकृत हैं। इनमें 79,063 पद वर्दीधारी और 5702 पद गैर वर्दीधारी श्रेणी के हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार वर्तमान में पुलिस विभाग में 23,189 वर्दीधारी और 2442 गैर वर्दीधारी पद रिक्त हैं, जिससे कुल रिक्त पदों की संख्या 25,631 हो जाती है।

















