Rewari News: SDM Bawal ने ली CSC सेंटर संचालकों की बैठक, चेतावनी के साथ ​दिए ये आदेश!

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
एसडीएम बावल ने ली सीएससी सेंटर संचालकों की बैठक, चेतावनी के साथ ​दिए ये आदेश

Rewari News: एसडीएम बावल मनोज कुमार द्वारा उपमंडल बावल में आने वाले सभी सी.एस.सी सेंटर पर योजनाओं व सेवाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी सी.एस.सी रेवाड़ी व बावल ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के जोनल मैनेजर उपस्थित रहे।

सी.एस.सी जिलाधिकारी रेवाड़ी ने बताया कि (Rewari News)  आयुष्मान भारत के लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन व कार्ड की डिलीवरी, नया आधार कार्ड, बायोमेट्रिक अपडेट, लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन व परिवार पहचान पत्र का कार्य नि:शुल्क किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अगर कोई भी व्यक्ति सरकारी साइट पर जाकर खुद यह कार्य करता है, तो कोई शुल्क नहीं लगता और सभी सी.एस.सी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगाने बारे हिदायत दी गई।Rewari News

दिए ये आदेश: उन्होंने कहा कि आम नागरिक सी.एस.सी सेंटर पर फीस की लिस्ट को देखकर ही अपने शुल्क की अदायगी करें। कोई सी.एस.सी सेंटर संचालक अधिक राशि वसूल करता है और सी.एस.सी सेंटर पर लिस्ट नहीं लगी हुई है, तो इसकी शिकायत उपमंडल अधिकारी (ना0), बावल के कार्यालय मे कमरा नं0 114 में दें।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now