Haryana News: हरियाणा सरकार ने GST चोरी रोकने के लिए ‘Tax Mitra’ नामक एक नया एप लॉन्च किया है। इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर फोटो और दस्तावेज अपलोड करके GST चोरी की शिकायत आसानी से कर सकता है। इससे GST चोरी पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
बताया गया है कि हाल ही में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने चंडीगढ़ में एक बैठक के दौरान आबकारी और कराधान विभाग की छह ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया है। अब शिकायतकर्ता इस एप के जरिए फर्जी बिलिंग (Fake Billing), गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण के कारोबार, बिल न देने या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की जानकारी फोटो, वीडियो या दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। इन सूचनाओं के आधार पर विभागीय अधिकारी जांच करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।Haryana News
नई ऑनलाइन सेवाओं के तहत अतिरिक्त अल्कोहल (ENA), एथेनॉल और डिनेचर्ड स्प्रिट से जुड़ी अनुमति लेने की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। अब व्यापारिक संस्थान एथेनॉल और ENA के आयात-निर्यात और डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात-आयात के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे कामकाज में तेजी आएगी और सुविधा भी बढ़ेगी।Haryana News

















