Haryana Family ID: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (Family ID) से जुड़े नियमों में एक बार फिर बडाब बदलाव किया गया है। हरियाणाा सरकार ने साफ कर दिया है कि अब हर वर्ष फैमिली आईडी (Haryana Family ID)रिन्यू कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई परिवार अपनी जानकारी समय पर अपडेट नहीं करवाता, यानि उसे रिन्यू नहीं करवाया तो उसकी Family ID को निष्क्रिय (Inactive) कर दिया जाएगा । ऐसे में सभी सरकारी योजनाओं के लाभ तुरंत रोक दिए जाएंगे।Haryana Family ID
जानिए क्यों है जरूरी: बता दे परिवार में मेंबरों में बदलाव होता रहता है। कोइ मर जाता है या किसी का जन्म हो जाता है इतना ही कई परिवारों में शादी के बाद भी नए मेंबर जुड जाते है। ऐसे मामलों में परिवार के सदस्य उसका नाम हटाया नहीं गया था। या फिर नया नही जोडा गया तो वो गल्त है।Haryana Family ID
इन सभी समस्याओं के कारण सरकारी रिकॉर्ड गलत हो रहा था और कई पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी वजह से सरकार ने फैमिली आईडी का हर साल रिन्यूअल अनिवार्य कर दिया है, ताकि हर परिवार की वास्तविक और वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। बार बार लोगो का इसको लेकर अवगत करवाया जाता है लेकिन लोग इसको लेकर सावधान नहीं है।Haryana Family ID
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने फैमिली आईडी पोर्टल पर वार्षिक रिन्यूअल का विकल्प सक्रिय कर दिया है। अब हर परिवार को प्रत्येक वर्ष अपनी सभी जानकारी—जैसे आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, शादी, नौकरी, मृत्यु, व्यवसाय आदि—को स्वयं अपडेट करना और सत्यापित करना अनिवार्य होगा। अगर समय रहते इसे अपडेट नहीं करवाया तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

















