Haryana News: पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज रेवाड़ी की परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में 12 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। Haryana News
इस लोक अदालत में टेलीफोन, बिजली, इंश्योरेंस, डाकघर, पानी, यातायात, बैंक लोन से संबंधित केस तथा अन्य जरूरी सेवाओं से संबंधित केस लगवा कर अपने केसों का निपटारा करवा सकते हैं। जग भूषण गुप्ता ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा (प्री-लिटिगेशन) केस रखने की अपील की ताकि आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा सके। Haryana News

















