Special Trains: हवाई सेवाओं के रद्द होने के पर रेलवे की बडी पहल, यहां जाने शेड्यूल व रूट

On: December 7, 2025 2:25 PM
Follow Us:
Breaking News

Special Trains: Best24News, हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप), हिसार-खडकी- हिसार स्पेशल एवं दिल्ली सराय -साबरमती- दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

यहा जाने शेडयूल व रूट
1. गाडी संख्या 09729, दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को दुर्गापुरा से 12.25 बजे रवाना अगले दिन 07.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.30 बजे दुर्गापुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई,सवाईमाधोपुर, कोटा,रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा,रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघ एवं बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बें होगें।

2. गाडी संख्या 04725, हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को (01 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.40 बजे आगमन व 13.00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 10.45 बजे खडकी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को (01 ट्रिप) खडकी से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।Special Trains

3. गाड़ी संख्या 04062, दिल्ली सराय- साबरमती आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 06.12.25 को दिल्ली सराय से 8:10 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 14.15 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04061, साबरमती -दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 07.12.25 को साबरमती से 05.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 15.45 बजे आगमन व 15:55 बजे प्रस्थान कर 23:00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 05 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी, 02 पावर कार डिब्बे होंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now