Breaking News: गोवा नाइट क्लब आग हादसा: 25 की मौत, जश्न में मातम, जिम्मेदार कौन ?

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
Breaking News: गोवा नाइट क्लब आग हादसा: 25 की मौत, जश्न में मातम, जिम्मेदार कौन ?

Breaking News: Best24News: शनिवार की रात उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाइट क्लब का जश्न मातम में बदल गया। फिलहाल सुरक्षा के लिए इलकों को सील कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ ये जांच का​ विषय है। हालाकि गैस सिलेंडर विस्फोट ही आग का कारण बताया जा रहा है। Breaking News

जानिए कैसे लगी आग: सुरक्षा नियमों की अनदेशी के चलते ये हादसा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई। हादसे के समय क्लब में कर्मचारी और कुछ पर्यटक मौजूद थे, जिनमें से कई लोग बाहर निकल नहीं पाए। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और रेस्क्यू टीमों ने रात भर राहत कार्य जारी रखा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में से ज्यादातर क्लब के रसोई कर्मचारी थे, जो आग लगने के समय अंदर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन महिलाओं की मौत की भी पुष्टि हुई है, जबकि छह घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

इलाके को किया सील: हादसे के बाद टीमें लगी हुई है। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीमें आग के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। इस हादसे के बाद गोवा में पर्यटन स्थलों और नाइट लाइफ से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं फिर उभर आई हैं। Breaking News

PM Modi  ने जताया शोक: गोवा में हुए इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि नाइट क्लब में सुरक्षा मानकों और आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की जाएगी। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीमें आग के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई हैं। इस हादसे के बाद गोवा में पर्यटन स्थलों और नाइट लाइफ से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं फिर उभर आई हैं। Breaking News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now