मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिज़ाज: सावधान, इन जिलों में यलो अलर्ट

On: December 7, 2025 12:11 AM
Follow Us:
Weather changes in Haryana: Beware, yellow alert in these districts

Weather Alert: हरियाणा में दिंसबर लगते ही मौसम बदलने लगा है। हरियाणा में मौसम लगातार कड़ाके की ठंड की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। नारनौल इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। Weather Alert

शीत लहर से जन जीवन प्रभावित: मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन जिलों में रात के तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे शीतलहर और तेज महसूस होगी। लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। शहरों में भी सुबह की शुरुआत कोहरा, ठंडी हवा और तेज सिहरन के साथ हो रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट, पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में शीतलहर, जानिए अपने शहर का हाल

गिरा पाला: हरियाणा के हिसार में भी पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे देर रात और सुबह के समय लोग तेज शीतलहर का सामना करते नजर आए। राजस्थान से सटे जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है, जिसके कारण ठंड का असर और बढ़ रहा है।

लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से खुले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। शहरों में भी सुबह की शुरुआत कोहरा, ठंडी हवा और तेज सिहरन के साथ हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: CM का बडा ऐलान: इस जिले को बस स्टैड, मंडी व विद्युत निगम का तोहफा

जिला प्रशासन ने दी ये सलाह’ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सुबह-शाम भारी कपड़े पहनने, सिर-कान पूरी तरह ढककर बाहर निकलने और गर्म पानी का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है। वहीं किसानों को आने वाले दिनों में पाला पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए रबी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने को कहा गया है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे प्रदेश में सर्दी का असर और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: उपभोक्ता ​शिकायत निवारण शिविर आज

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now