Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें! दिल्ली में कोहरे के चलते ये ट्रेने चल रही लेट, यहां पढे अपडेट

On: November 27, 2025 5:37 PM
Follow Us:
Breaking News

Indian Railways: गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी में सुबह-सुबह स्मॉग और कोहरे ने जगह-जगह सफर करना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में ठंड अपने पूरे रंग में है। गुरुवार की सुबह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है।

आवाजाही प्रभावित: कोहरे के चलते ट्रेने समय पर नहीं पहुंच पा रही है। दिल्ली में कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई इलाकों में हल्का कोहरा और रेल मार्गों पर सुरक्षा कार्यों के कारण ट्रेनें काफी देर से चल रही हैं। खासकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में देरी ज्यादा देखी गई है। आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 8 घंटे देरी से चली। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन 13 घंटे से भी ज्यादा लेट हुई। नई दिल्ली से दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस 10 घंटे से अधिक और हसनपुर रोड विशेष ट्रेन 14 घंटे से भी ज्यादा देर से रवाना हुई।Indian Railways

एक दर्जन से अधिक ट्रेने लेट: दिल्ली मे कोहरे का कहर यात्रियों के लिए आफत बन गया है। एक बार​ फिर गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट है। पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन लगभग 13 घंटे लेट चल रही है। नाहरलागुन एसी सुपरफास्ट ट्रेन करीब सवा तीन घंटे और रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों में भी लंबी देरी देखी जा रही है।Indian Railways

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। आज सुबह आईक्यू एयर ने खतरनाक श्रेणी में 653 एक्यूआई दर्ज किया, जबकि सीपीसीबी ने बहुत खराब श्रेणी में 335 अंक दिखाए। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले छह दिन इसी तरह खराब वायु गुणवत्ता का स्तर बना रहेगा। इसलिए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।Indian Railways

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now