Rashifal: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर आज सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

On: March 21, 2026 8:07 PM
Follow Us:
Rashifal: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर आज सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और गुरुवार का दिन है। अमावस्या दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। इसके साथ ही आज रुद्रव्रत का भी महत्व है। सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा और विशाखा नक्षत्र सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज स्नान और दान का महत्व भी अधिक है। यह दिन आध्यात्मिक गतिविधियों, व्यक्तिगत विकास और नए कामों की शुरुआत के लिए अनुकूल बताया गया है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष से कर्क राशि तक

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी उत्साहजनक रहेगा। कार्यस्थल पर किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलने से आपका काम आसान होगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी और शाम को किसी बर्थडे पार्टी में परिवार या रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 आपके लिए अनुकूल हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। आप नए तरीकों से काम करने पर विचार करेंगे, जिससे काम सरल होगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना और अध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और माता-पिता का आशीर्वाद लेने से नये कामों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 9 आपके लिए लाभदायक हैं।

मिथुन राशि वाले अपने विरोधियों की अफवाहों से सावधान रहें। आज आपको धैर्य बनाये रखना होगा और दूसरों के मामलों में दखलंदाजी से बचना होगा। आपके मिलनसार स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 3 आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

कर्क राशि वालों को आज अचानक यात्रा का मौका मिल सकता है, खासकर ऑफिस के काम के कारण। नए लोग और अनुभव आपको लाभ देंगे। सहकर्मियों का सहयोग काम को समय पर पूरा करने में मदद करेगा। दाम्पत्य जीवन में संतुलन और सुख रहेगा। शुभ रंग गहरा लाल और शुभ अंक 8 आज आपके लिए उपयुक्त हैं।

सिंह से वृश्चिक राशि तक

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में सहकर्मियों की सहायता प्राप्त होगी। पिता का आशीर्वाद और संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। मनोरंजन और समाजिक गतिविधियों में समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 2 आपके लिए अनुकूल हैं।

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। परिवार के साथ मूवी या मनोरंजन की योजना बनाएँ। मार्केटिंग या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना और भविष्य की योजना पर चर्चा करना फायदेमंद होगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 आपके लिए लाभदायक हैं।

तुला राशि वालों को आज बड़े और अलग काम करने का अवसर मिलेगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के साथ कुछ विवाद हो सकते हैं, जिसे समझदारी से सुलझाना होगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 5 आज आपकी मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। पारिवारिक वरिष्ठों का सहयोग लाभदायक रहेगा। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अनुचित गतिविधियों में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। शुभ रंग ब्राउन और शुभ अंक 1 आपके लिए अनुकूल हैं।

धनु से मीन राशि तक

धनु राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में मधुरता रहेगी। प्रोफेशनल कार्य में बदलाव से लाभ होगा। मेडिकल स्टोर या व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। वाणी में संयम रखें और जिद्द से बचें। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 4 आपके लिए लाभदायक हैं।

मकर राशि वालों को नकारात्मक लोगों से दूर रहना होगा। व्यापार बढ़ाने के नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। पिता या परिवार से सलाह लेना फायदेमंद होगा। काम की जगह में बदलाव से ऊर्जा में बदलाव महसूस होगा और आपकी सकारात्मक छवि बनेगी। शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 8 आपके लिए अनुकूल हैं।

कुम्भ राशि वालों का लंबित काम आज पूरा होगा। पारिवारिक विवाद खत्म होने से घर में सुख और शांति का माहौल बनेगा। धैर्य और संयम के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। शुभ रंग मेजेंटा और शुभ अंक 3 आपके लिए शुभ हैं।

मीन राशि वाले आज व्यवसाय और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दें। योजनाओं को गंभीरता से अपनाने से सफलता मिलेगी। किसी पुराने काम को पूरा करने से लाभ होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बचत पर ध्यान दें। शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 7 आज आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now