Train Cancelled : रेवाड़ी हिसार सहित इन जिलों से राजस्थान जाने वाले यात्रियों की बढी परेशानी, ये ट्रेने हुई कैसिंल

On: November 15, 2025 1:41 PM
Follow Us:
Breaking News

Train Cancelled: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने निर्माण कार्य के दौरान 17 से 24 नवंबर तक आठ ट्रेनें रद्द करने और कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द रखने का निर्णय लिया है। क्योकि राजस्थान के चुरू–सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य शुरू होने के चलते हरियाणा से राजस्थान के बीच रेल यातायात होने जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि निर्धारित स्टेशनों पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेलसेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से बदला गया है। इससे हरियाणा के हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और फतेहाबाद जिलों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।Train Cancelled

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनों को सीमित खंडों तक संचालित किया जाएगा और कुछ ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन भी बदले गए हैं। रेलवे का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही रेल संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।

बता दें कि बदलावों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को अपनी यात्रा योजना पहले से जांचने और समय-सारणी की पुष्टि करने की सलाह दी है। निर्माण कार्य पूरा होने पर सभी ट्रेनों का संचालन पूर्ववत कर दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को कुछ समय के लिए पेरशानी झेलनी पडेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (Train cancelled)

• गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर–हिसार: 17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक बीकानेर से प्रस्थान करते हुए यह ट्रेन रतनगढ़ तक ही चलेगी।
• गाड़ी संख्या 14898 हिसार–बीकानेर: 18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक ट्रेन हिसार की बजाय रतनगढ़ से चलेगी।
• गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना–चूरू: 17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक यह सेवा हिसार तक ही संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 54605 चूरू–लुधियाना: 18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक ट्रेन चूरू की बजाय हिसार से चलेगी।Train Cancelled

 

• गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी–बीकानेर: 18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक यह ट्रेन केवल सादुलपुर तक चलेगी।
• गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर–रेवाड़ी: 18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक ट्रेन बीकानेर की बजाय सादुलपुर से चलेगी।
• गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर–हिसार: 18 से 25 नवंबर और 3 से 10 दिसंबर तक यह ट्रेन चूरू तक सीमित रहेगी।
• गाड़ी संख्या 14892 हिसार–जोधपुर: 18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक यह सेवा हिसार की जगह चूरू से शुरू होगी।

इन बदलावों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को अपनी यात्रा योजना पहले से जांचने और समय-सारणी की पुष्टि करने की सलाह दी है। निर्माण कार्य पूरा होने पर सभी ट्रेनों का संचालन पूर्ववत कर दिया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now