Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग-919 पर धारूहेड़ा बाइपास की होगी कायाकल्प, इतने करोड का का टैंडर जारी

On: October 26, 2025 5:43 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: भिवाड़ी व धारूहेड़ा के लोगों के लिए बडी खुशी की खबर है। लंबे समय से बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग-919 पर धारूहेड़ा शहर के बाईपास की अब कायाकल्प होने वाली है। इसको सुधारने के लिए 6.45 करोड़ रुपये की लागत से वन टाइम ट्रीटमेंट कार्य का टेंडर जारी किया गया है।Rewari News

होगी मरम्मत: बता दे कि इस योजना के चलते हरियाणा सीमा के अंतर्गत आने वाले हिस्से में कराया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के चेनिज किमी 17.700 से 19.700 और 20.000 से 22.530 तक के खंड को मरम्मत किया जाएगा, जिस पर लगभग 6.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क की ऊपरी सतह को मजबूत करने, गड्ढों की मरम्मत, क्रैक फिलिंग, नई परत बिछाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। वन टाइम ट्रीटमेंट का उद्देश्य सड़क को एक बार में पूरी तरह दुरुस्त करना है ताकि भविष्य में लंबे समय तक रखरखाव की जरूरत न पड़े।

यह काम हरियाणा सीमा के अंतर्गत आने वाले हिस्से में कराया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क के चेनिज किमी 17.700 से 19.700 और 20.000 से 22.530 तक के खंड को मरम्मत किया जाएगा, जिस पर लगभग 6.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नहीं लगेग जाम: धारूहेड़ा बाईपास औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। मरम्मत के बाद सड़क की आयु बढ़ेगी और यातायात सुचारू रहेगा और जाम की समस्या से भी राहत मिल सकेगी।

मरम्मत का टेंडर जारी: भिवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों औद्योगिक क्षेत्र हैं और यहां से बड़ी संख्या में वाहन और कर्मचारी रोजाना गुजरते हैं, ऐसे में यह सड़क यातायात दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एनएच-919 की मरम्मत का टेंडर जारी किया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now