Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर को मारी टक्कर

On: September 22, 2025 6:54 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कारने थ्री व्हीलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, थ्रीव्हीलर में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहादुरगढ़ शहर के बीच से होकर गुजर रहे दिल्ली- रोहतक रोड पर स्थित हरदयाल पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ है। घायलों की इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की हालत फिलहाल चिंताजनक स्थिति से बाहर बताई जा रही है। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। वहीं मृतक महिला की पहचान लाइन पार क्षेत्र के विकास नगर की रहने वाली कमला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सतवीर नाम के ऑटो चालक के साथ बैठकर अपने घर जा रही थी।

इस दौरान पीछे से आ रही है एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक पंचर की दुकान में रखें टायरों से टकरा गया। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now