Haryana: 15 HCS अफसरों को मिली खुशखबरी, बनाए गए IAS अफसर, देखें List

On: March 21, 2026 10:59 PM
Follow Us:

Haryana: भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की है। ये नियुक्तियाँ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गई हैं।

ये नियुक्तियाँ हरियाणा सरकार के परामर्श से भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और अन्य संबंधित विनियमों के अनुसार की गई हैं। नवनियुक्त अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।

इनमें श्री विवेक पदम सिंह तथा डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैच ,श्री महेंद्र पाल, श्री सतपाल शर्मा तथा श्री सुशील कुमार-1को वर्ष 2022 का बैच , श्रीमती वर्षा खांगवाल, श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत, श्री सत्येन्द्र दूहन, श्रीमती मनिता मलिक, श्री सतबीर सिंह, श्रीमती अमृता सिंह, श्री योगेश कुमार एवं श्रीमती वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और श्री जयदीप कुमार एवं श्री समवर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 का बैच दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now