Haryana Weather Update: हरियाणा के 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

On: August 6, 2025 7:12 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कल 7 अगस्त को भी हरियाणा में बारिश की कमी देखने को मिलेगी। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर में सबसे ज्यादा और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।

IMD के अनुसार हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 अगस्त तक औसतन 233MM बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन हरियाणा में 281MM बारिश दर्ज की जा चुकी है।

IMD के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं, कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार जताए हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now