Haryana Rain Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार शामिल है। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 26.07.2025 @ सांय 7.20 बजे जारी… अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित।

















