Rewari News: धारूहेड़ा में कृषि फार्म से चोरी का मामला: तीन और आरोपी यूपी से गिरफ्तार

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Rewari News Case of theft from agricultural farm in Dharuhera Three more accused arrested from UP

Rewari News: धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने गांव गढ़ी अलावलपुर स्थित एक कृषि फार्म में हुई चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव मंढोरा से की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान युनुस, मोनिश और शानु के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस दो स्थानीय आरोपियों आकाश और मन्नू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

यह मामला 26 जून को सामने आया था जब गांव गढ़ी अलावलपुर निवासी संजीत ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके कृषि फार्म के कमरे का ताला तोड़कर चोर एक स्प्लिट एसी, गैस सिलेंडर, 12 फव्वारा नोजल और मजदूरों का अन्य सामान चुरा ले गए थे। संजीत ने गांव के ही आकाश, मन्नू और उनके साथियों पर चोरी का संदेह जताया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।Rewari News

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान उन्होंने कबाड़ी का काम करने वाले युनुस और उसके दो भाइयों मोनिश व शानु को बेच दिया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को यूपी से गिरफ्तार कर लिया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें