मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में एचकेआरएन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने इतनी बढ़ाई सैलरी

On: June 28, 2025 8:25 AM
Follow Us:
Haryana News HKRN employees in Haryana are very happy, Saini government increased their salary by this much

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड- निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत करीब 1.20 लाख कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है।

दरअसल, प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी पहली जून से लागू होगी। बताया जा रहा है कि नए वेतनमान में विभिन्न श्रेणियों में कर्मचारियों के वेतन में 812 रुपये से लेकर 1205 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इससे पहले पिछले साल एक जुलाई 2025 को कच्चे कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पंचकूला के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई 8 अगस्त को

खबरों की मानें, तो जिलावार कैटेगरी के हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा। वेतन के लिहाज से पहली कैटेगरी में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़ और दूसरी कैटेगरी में पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद जिले आते हैं। जबकि, तीसरी कैटेगरी में महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी शामिल है।

812 लेकर 1205 रुपये तक की वेतन में होगी बढ़ोतरी

खबरों की मानें, तो एचकेआरएन में लेवल-1 में 71 हजार, लेवल-2 में 27 हजार और लेवल-3 में करीब 22 हजार कर्मचारी हैं। वर्तमान में कैटेगरी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये वेतन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana: कोविड के दौरान बनाते थे फर्जी मार्कशीट, रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढा एक सरगना

इसी तरह से कैटेगरी-2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 17,550 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,600 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 21,700 और कैटेगरी 3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये सैलरी दी जा रही है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now