IGU Rewari में पर्यावरण विभाग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शरू. जानिए लास्ट डेट

On: June 26, 2025 12:05 PM
Follow Us:
IGU Admission: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के पर्यावरण विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए एम.एससी. (2 वर्षीय) प्रोग्राम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। IGU Rewari
विभागाध्यक्षा डॉ. सुमन नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है,
जिसमें विद्यार्थी 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी को 2 जुलाई 2025 तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग में जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि एम.एससी. के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विज़िट, पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत व्याख्यान, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नियमित रूप से भागीदारी का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग से एमएससी करने के बाद विद्यार्थी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में अपना करियर बना सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण बोर्ड में भी विभिन्न प्रकार के रोजगार पाने के अवसर मिलते हैं। विषय में पीएचडी करके विभिन्न शोध कार्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधित प्रयोगशालाओं में भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
प्रवेश हेतु साइंस में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी एवं अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके परिणाम प्रतीक्षारत छात्र, आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर “M.Sc. EVS” प्रोग्राम चुनकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई, 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई, 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी www.igu.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिशन के लिए प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 14 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
डॉ. सुमन नागपाल ने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए ईमेल के माध्यम से chairperson.evs@igu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं या www.igu.ac.in पर भी विजिट कर सकते है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now