Mami Bhanja Love Story: कदिल्ली के प्रेमनगर करावल नगर क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक का प्रेम प्रसंग अपनी रिश्ते की मामी से चल रहा था. उसकी मामी गौतमबुद्धनगर के निक्सन विला बीटा-2 ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की रहने वाली है, जिसकी शादी जहांगीराबाद क्षेत्र के युवक से हुई थी.
महिला बीते दिनों मायके गई थी. वहां से 17 जून को भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई. उसको तलाशने में नाकाम रहने पर परिजनों ने 20 जून को महिला की गुमशुदगी गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा 2 में दर्ज कराई थी.
पुलिस को पता चल गई थी लोकेशन
वहीं, युवक की गुमशुदगी उसके परिजनों ने 20 जून को ही दिल्ली के थाना दयालपुर में दर्ज कराई थी. गौतमबुद्धनगर और दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी. दिल्ली पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि मामी और भांजा बुलंदशहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के समीप होटल में रुके हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने फिर नगर पुलिस से संपर्क किया.
प्रेमी भांजे संग खाया मामी ने जहर
उधर, पुलिस आने की भनक पाकर महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ जहर खा लिया. पुलिस ने होटल में पहुंचकर प्रेमी युगल को जिला अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आ गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी कर उनको अपने साथ ले गई है.
थाना प्रभारी का कहना है कि महिला का अपने रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसके चलते दोनों लोग अपना घर छोड़कर आ गए थे और बुलंदशहर में दोनों ने जहरीले पदार्थ खा लिया था. हालत में सुधार होने के बाद दिल्ली पुलिस उनको साथ ले गई.
















