Bhiwadi news: मेघा गुप्ता बनी भिवाड़ी की जिला संयोजक

On: June 22, 2025 8:53 PM
Follow Us:

Bhiwadi news: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के हाल ही में सम्पन्न अभ्यास वर्ग में मेघा गुप्ता जी को भिवाड़ी जिले की नई जिला संयोजक का दायित्व दिया गया। प्रांत अभ्यास वर्ग 13 से 16 जून 2025 को भारतीय शिक्षा शंकुल सीकर में आयोजित हुआ

जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ. जिनेश जैन ने संगठन की प्रशासनिक दृष्टि से प्रांत के विविध दायित्वों की घोषणा की। यह दायित्व संगठनात्मक कार्यों में उनके निरंतर योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं छात्र हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

 

मेघा गुप्ता पूर्व में भी विभिन्न स्तरों पर संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। परिषद को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भिवाड़ी जिले में विद्यार्थी परिषद और अधिक सक्रिय, संगठित तथा प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।

साथ ही खैरथल भाग संयोजक हिमांशु गुप्ता और भिवाड़ी भाग संयोजक अभिषेक यादव को नियुक्त किया गया

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now