Rewari: गांव खालियावास को किया नशा मुक्त गांव घोषित-

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
IMG 20250620 WA0116

Rewari: गांव खालियावास को किया नशा मुक्त गांव घोषित
धारूहेड़ा:  गांव खलियावास को ड्रग्स फ्री एवं नशा मुक्ति गांव घोषित किया गया. इंस्पेक्टर रामप्रसाद रेवाड़ी ने इस कार्यक्रम की घोषणा की। इससे पहले नशा मुक्ति अभियान की टीम गांव में 5- 6 बार विजिट कर चुकी थी और उन्होंने पाया कि गांव में किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं
इंस्पेक्टर राम प्रसादरेवाड़ी ने एक उदाहरण देकर बताया कि पंजाब राज्य एक हीरो के नाम से जाना जाता था आज वह नशा के कारण जीरो  में आता है उसको निचले स्थान पर जाने का कार्य नशा ने किया है। उन्होंने बताया कि युवा इसके दलदल में बहुत ही जल्दी पकड़ में आते हैं इसलिए नशे से व्यक्ति की आर्थिक सामाजिक मानसिक स्थिति भी बिगड़ती है
इसलिए व्यक्ति को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा एक सामाजिक सामाजिक बुराई है। आज नशा मुक्ति अभियान की टीम जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर श्री राम प्रसाद रेवाड़ी एस एच ओ धारूहेड़ा  जगदीश, ऐ एस आई जितेंद्र एवं उनकी टीम ने गांव में आकर इसकी घोषणा की। सरपंच राजकुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया
और इस कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में राजकुमार सरपंच, समाजसेवी योगेश यादव, मुरारी लाल , मोतीलाल, रामानंद ,राकेश इंद्रजीत , सुभाष ,सतबीर चौकीदार, मनीषा पंच, पिंटू, भूपेंद्र जांगिड़, लालाराम, योगेश प्रॉपर्टी डीलर, आदि इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें