IGU Rewari: बी.फार्मेसी एवं बी.फार्मा. लैटरल के लिए दाखिले शुरू, यहां जाने क्या है अंतिम तिथि

On: June 16, 2025 7:03 PM
Follow Us:

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में बी.फार्मेसी एवं बी.फार्मा. लैटरल एंट्री में शैक्षणिक सत्र 2025–26 दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। बी.फार्मेसी में दाखिले हेतू 30.06.2025 व बी.फार्मा. लेटरल एंट्री हेतु 01.07.2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी www.techadmissionshry.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी द्वारा 07.07.2025 से 09.07.2025 व बी.फार्म. लैटरल एंट्री में दाखिले के लिए 10.07.2025 से 11.07.2025 के दौरान प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा अधिक जानकारी हेतु हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी द्वारा संचालित वेबसाइट www.hstes.org.in पर लॉग इन करें।IGU Rewari

विश्वविद्यालय ने एम.फार्म. फार्माकोग्नोसी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं जिनकी अंतिम तिथि 27-06-2025 है। विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक igu.ac.in पर लॉगिन करें।

फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष व अधिष्ठाता प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि एम.फार्म. फार्माकोग्नोसी 02 साल का कोर्स है, बी.फार्मेसी 4 साल (आठ सेमेस्टर) कोर्स है एवं बी.फार्म. लेटरल एंट्री (B.Pharm. Lateral Entry) 3 साल का कोर्स है।

सभी कोर्सेज फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा अनुमोदित है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय 2016 से बी.फार्मेसी कोर्स संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। फार्मेसी एक ऐसा सेक्टर है जो काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। फार्मास्यूटिकल मार्केट उन सेक्टरों में से एक है जिसने पिछले कुछ सालों में काफी ग्रोथ हासिल की है। इसमें करियर के काफी स्कोप हैं।

यह कोर्स करने के बाद छात्र विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विभाग जैसे कि हॉस्पिटल फार्मेसी, क्लिनिकल फार्मेसी, रिसर्च सेंटर मेडिकल स्टोर, सेल्स ऐंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट, एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स, हेल्थ सेंटर्स आदि में फार्मासिस्ट, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर, मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव क्लिनिकल रिसर्चर, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, मेडिकल राइटर, एनालिटिकल केमिस्ट, रेग्युलेटरी मैनेजर जैसे उच्च पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान करके उज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते है।

 

बैचलर ऑफ फार्मेसी में दाखिले हेतु 12वीं संकाय में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी या मैथ्स विषय की योग्यता अनिवार्य है। बी. फार्म. लैटरल एंट्री के लिए डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm.) अनिवार्य है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now