Haryana Political News: जननायक जनता पार्टी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। पार्टी के संगठन निर्माण के तहत गुरूवार को कई महत्वपूर्ण पदो नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स की कमेटी पीएसी का गठन किया है। इतना ही नहीं पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए गए है जिनकी सूची जारी की गई।Haryana Political News
जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
बता दें कि पार्टी की अनुशासन समिति के चेयरमैन पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक और सभी सदस्य भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे, जिनमें एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता शामिल हैं।Haryana Political News
इतना ही नहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व वीसी रणपाल सिंह, बलवान दनौदा, चरण सिंह अहेर, अमर सिंह ब्रह्मचारी, रणबीर राणा, हरी सिंह भारी, होशियार सिंह नेहला, राजमल काजल, तेज सिंह तेवतिया, नफे सिंह मान, राकेश जाखड़ और धूप सिंह माजरा को सदस्य बनाया गया है।

















