Bhiwadi News: भिवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घरेलू सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 चोरी किए गए घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। Haryana News
पुलिस को राजस्थान के भिवाड़ी फेज थर्ड में लगातार सिलेंडर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। सुरेश कुमार ने दिनदहाड़े अपने घर से सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा, 3 मई को कीरपाल सिंह और 1 जून को कृष्णा यादव के घर से भी सिलेंडर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इन लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस परेशान थी।
इसके बाद, भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया सूचना पर कार्रवाई की।Haryana News
3 जून को मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने कैपिटल मॉल के पास खड़े चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने 1 मई को कृष्णा यादव के घर से हुई चोरी की वारदात को कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

















