मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 2300 करोड़ रुपये का आएगा खर्च; 43 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

On: June 1, 2025 7:21 AM
Follow Us:
Haryana news

 New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के लिए एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान हो जाएगी। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा। इससे लोगों को अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचने का आसान मौका मिल जाएगा।

2300 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के बीच एक नया राजमार्ग बनेगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे को टप्‍पल में और ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को पलवल में जोड़ देगा। इस राजमार्ग की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने की अनुमानित लागत है।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: अंबाला केंट में हुई बडी वारदात: कर्नल के घर से लाखों रूप्ए जेवरात चोरी करके लगाई आग

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा जाना आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के स्थानों तक पहुंचने में समय बचेगा।

अलीगढ़ जिले के 43 गांवों से ली जाएगी जमीन

इस राजमार्ग के निर्माण में अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों (अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर) की जमीन दी जाएगी। इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और कई अन्य गांवों से भी जमीन ली जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: छात्र ध्यान दें! हरियाणा में कॉलेज दाखिले का पोर्टल खुला, जानिए दाखिले से जुडी सभी जानकारी

नौकरी के बढ़ेंगे अवसर
एक्सप्रेसवे बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा, क्योंकि इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी। नोएडा से गुरुग्राम जाने के दौरान लगने वाले जाम को कम किया जाएगा। बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से व्यापार और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now