हरियाणा में टोल प्लाजा की सभी लेन चालू रखने के आदेश, डीसी ने दिये निर्देश

On: May 27, 2025 8:37 PM
Follow Us:
Orders to keep all lanes of toll plazas open in Haryana, DC gave instructions

हरियाणा के रोहतक में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने सडक़ निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक सडक़ दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण करें ताकि दुर्घटना के कारणों को दूर किया जा सके।

भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि जिला में स्थित में सभी टोल बेरियर की सभी लेन 24 घंटे चालू रहे ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।

धर्मेंद्र सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी बहुमूल्य है, जिसे मद्देनजर रखते हुए सडक़ दुर्घटनाओं को कमसे कम करने के गंभीर प्रयास किए जाए।

उन्होंने कहा कि जलेबी चौक व सर्विस रोड़ की मुरम्मत करवाई जाए तथा मिडल क्षेत्र में पौधारोपण करवाया जाए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रोहतक, सोनीपत, भिवानी व हिसार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी मीटिंग में वर्चुअली जुड़े। निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंध न करने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है।

जिला के सभी टोल बैरियर पर एक सप्ताह में टोल मुक्त गांव /क्षेत्र की सूची करें प्रदर्शित

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हिसार, भिवानी, रोहतक व सोनीपत के प्रोजेक्ट डायरेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार जिला में स्थित सभी टोल बैरियर पर एक सप्ताह में टोल मुक्त/ रियायती पास के गांवों व शहरी क्षेत्र की सूची को प्रदर्शित करते हुए बड़े आकार के बोर्ड लगवाएं, जो दूर से नागरिकों को आसानी से नजर आ सकें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टोल बेरियर से एंबुलेंस, क्रेन व अन्य नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस भी चेक करवाए। सभी टोल प्लाजा का थर्ड पार्टी ऑडिट भी करवाया जाए। अधिकारी सडक़ों पर लगाई गई लाइटों को भी ठीक करवाना सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट लगाने वालों को नोटिस करें जारी

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राष्टï्रीय राजमार्गों पर अवैध कट लगाने वालों ढाबा मालिकों को चेतावनी जारी की जाए तथा इन अवैध कटों को बंद करवाया जाए ताकि सडक़ दुर्घटनाएं रोकी जा सके। उपमंडल स्तर पर सडक़ सुरक्षा बैठकें आयोजित की जाए। सभी संबंधित विभागों द्वारा 15 जून तक सडक़ों के गड्ढïों को भरवाया जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के सामने सडक़ की मुरम्मत करवाए। स्थानीय दिल्ली बाईपास के समीप भालौठ सब ब्रांच पर निर्माणाधीन पुल के कार्य को जून माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी संबंधित विभाग बैठक के एजेंडे में शामिल बिन्दुओं पर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट भिजवाएं।

एसडीएम नियमित रूप से स्कूल वाहनों की करें जांच

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उपमंडलाधीश नियमित रूप से स्कूल वाहनों की जांच करें तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की अनुपालना सुनिश्चित करवाए। मापदंडों को पूरा न करने वाले स्कूल वाहनों के चालान किए जाए।

स्कूल वाहनों की जांच के दौरान सभी मापदंडों को मध्यनजर रखा जाए। स्कूल वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि की भी जांच की जाए। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव मेजर गायत्री अहलावत ने एजेंडा में शामिल सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करवाई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now