Hero Vida E-Scooter: देश की नंबर कंपनी हीरो मोटो कोर्प जल्द ही दो नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। ये नई Vida ई-स्कूटरें ब्रांड को और ज्यादा किफायती बनाए गए है। इसका मकसद भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में हीरो मोटो कार्प की इलेक्ट्रिक बाजार में पकड़ मजबूत करना है।
वर्तमान में हीरो EV दोपहिया बाजार में पांचवें स्थान पर है। इसका मुकाबला टीवीएस, बजाज, ओला और एथर जैसे ब्रांडों से है। पिछले वित्तीय वर्ष में हीरो ने केवल 58,503 यूनिट Vida ई-स्कूटर बेचीं। जबकि टीवीएस और बजाज ने लगभग पांच गुना ज्यादा और एथर ने तीन गुना ज्यादा स्कूटर बेचे। इस अंतर को पाटना हीरो के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।Hero Vida E-Scooter
नई Vida स्कूटर की खासियत: नई Vida ई-स्कूटरें पुरानी V2 रेंज या EICMA 2024 में दिखाई गई Z सीरीज से बिल्कुल अलग होंगी। ये किफायती मॉडल भारतीय स्कूटर खरीदारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी। प्रीमियम खरीदारों के लिए Vida Z एक आकर्षक विकल्प साबित होगी।Hero Vida E-Scooter
बाजार में बदलाव और प्रतिस्पर्धा: मार्केट में उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा है। टीवीएस ने अपनी iQube स्कूटर के कुछ वेरिएंट्स को नई बैटरी के साथ सस्ता किया है। बजाज ने भी हाल ही में Chetak का किफायती वेरिएंट लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि कंपनियां अब ज्यादा रेंज और कम फीचर्स पर ध्यान दे रही हैं।
कम कीमत पर बेहतर रेज: बता दे कि हीरो की नई स्कूटर रणनीति बाजार की जरूरतों के अुनसार तैयार की गई है। टीवीएस, बजाज और एथर जैसी कंपनियों से टक्कर देने के लिए इन मॉडलों में काफी बदलाव किए गए है।

















