Beautiful Railway Stations: ये हैं भारत के 7 सबसे बड़े रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलती है एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

On: March 21, 2026 11:59 PM
Follow Us:
Railway Station 7

Beautiful Railway Stations: भारतीय रेलवे (Indian Railways) न केवल देश की जीवनरेखा है, बल्कि यह दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में शामिल है. यह सबसे किफायती और सुविधाजनक यातायात साधन माना जाता है. जिससे हर दिन करोड़ों लोग यात्रा करते हैं. समय के साथ ट्रेनें और प्लेटफार्म दोनों ही पहले से ज्यादा सुंदर और तकनीकी रूप से उन्नत हुए हैं.

अब रेलवे स्टेशन भी बन रहे हैं देखने लायक
जैसे-जैसे तकनीक और डिजाइन में सुधार हुआ है. वैसे-वैसे भारत के कई रेलवे स्टेशन भी अब शानदार आर्किटेक्चर और बेहतर सुविधाओं के लिए पहचाने जाने लगे हैं. आइए जानते हैं देश के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के बारे में जो किसी शाही महल से कम नहीं दिखते.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई
मुंबई स्थित यह ऐतिहासिक स्टेशन न सिर्फ व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है. बल्कि यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित भी किया जा चुका है. ब्रिटिश काल में बनी इसकी गॉथिक आर्किटेक्चर इसे भारत का सबसे खास रेलवे स्टेशन बनाती है.

कोझीकोड रेलवे स्टेशन, केरल

दक्षिण रेलवे के तहत आने वाला कोझीकोड स्टेशन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. यह मालाबार क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है. जहां अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है.

चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ
उत्तर भारत के खूबसूरत रेलवे स्टेशनों में शामिल चारबाग स्टेशन मुगल और राजपूत वास्तुकला का बेहतरीन संगम है. यहां से VVIP ट्रेनें भी गुजरती हैं और यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं.

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन, आंध्र प्रदेश
विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन न केवल दक्षिण भारत के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल है. बल्कि इसकी ऐतिहासिक वास्तुकला और सांस्कृतिक झलक यात्रियों को बेहद पसंद आती है. यह स्टेशन हर प्रकार की ट्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण हब है.

जयपुर रेलवे स्टेशन, राजस्थान
पिंक सिटी जयपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन अपने राजस्थानी डिजाइन और बेहतरीन साफ-सफाई के लिए जाना जाता है. यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं और यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है.

हावड़ा रेलवे स्टेशन, कोलकाता
हावड़ा स्टेशन देश का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है. इसकी भव्य संरचना और भीड़भाड़ इसे एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब बनाते हैं. सभी बड़ी ट्रेनें यहां से होकर गुजरती हैं और यह पूर्वी भारत का केंद्र माना जाता है.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें