पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार बहुत जल्द पंजाब पुलिस में भर्ती करने जा रही है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में हुई एक अहम बैठक के दौरान पंजाब सरकार ने 5500 होमगार्ड की भर्ती करने का फैसला लिया है। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर ड्यूटी करेंगे।
इस संबंध में खुद सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज चंडीगढ़ में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि पंजाब सरकार 5500 होमगार्ड की भर्ती करेगी, जो सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर सीमावर्ती जिलों में सेवाएं देंगे।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज चंडीगढ़ में सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई। पंजाब सीमा पर दूसरी रक्षा पंक्ति को मजबूत करने के लिए 5500 होमगार्ड जवानों की भर्ती करने का फैसला लिया गया है।
ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी करेंगे। इससे ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान को भी और बल मिलेगा। अपने नागरिकों की जान और संपत्ति की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।

















