Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा पत्र

On: March 22, 2026 9:31 AM
Follow Us:
Haryana News:

Haryana News:  हरियाणा के जिला रेवाडी के अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार की मांग अब पूरी होने से उम्मीद जगी है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा गया है।

मंत्री आरती सिंह राव ने पत्र में उल्लेख किया कि उन्हें प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों तथा अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से यह अनुरोध प्राप्त हो रहा है कि उनके वीर बलिदान को स्थायी स्मृति के रूप में सम्मानित किया जाए।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शहीद परिवार की ओर से यह मांग की जा रही है कि गढ़ी बोलनी रोड का नाम तथा नारनौल बाईपास पर स्थित एक प्रमुख चौक का नाम अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव चौक रखा जाए।

ताकि अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ याद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके। उन्होनें राज्य और केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now