Sohna Dharuhera Palwal Highway: अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटेगा या बचेगा

On: April 27, 2025 7:34 PM
Follow Us:
Sohna Dharuhera Palwal Highway: अलवर बाइपास पर बना रैंप टूटेगा या बचेगा

Sohna Dharuhera Palwal Highway: सोहना पलवल हाइर्व पर अलवर बाइपास के पास जलभराव रोकने के लिए बनाए गए रैप ज्वलिंत मु्द्दा बन गया है। रैप को हटाने की मांग को लेकर राजस्थान के भिवाडी के पार्षद ने हाईकोर्ट में अपील की गई है। हाईकोर्ट में जबाब देने के हरियाणा व एनएचएआई से आए वकीलों ने गुरूवार को अपना पक्ष रखते हुए आगे तिथि की मांग की। इसी को लेकर अदालत की ओर से अब इस केस की सुनवाई 19 मई को होगी  Sohna Dharuhera Palwal Highway

क्या है समस्या: बता दे सोहना पलवल हाइर्व पर अलवर बाइपास के राजस्थाान की कंपनियांं का काला पानी जमा होता था। इतना ही नही यह दूषित पानी सीधा धारूहेड़ा में पहुंच रहा था। इस पानी से धारूहेड़ा के महेश्वरी, मालपुरा गढी अलावलपुर सिहत कई गांवो की 500 एकड से ज्यादा जमीन बंजर हो चुकी है।

जाने क्या है नियम: नियमों के मुताबिक किसी भी हाईवे पर अवरोधक या रैंप बनाना गलत है ऐसे में धारूहेड़ा की सीमा में बनाए गए रैंप को लेकर हाइवे अथॉरिटी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. हालांकि भिवाड़ी प्रशासन भी इसको लेकर कम नहीं है उनकी और से भी अपनी राजस्थान की सीमा में मिट्टी डालकर हाईवे को वन वे किया हुआ है उसको लेकर हाईवे ने जब तिज़ारा डीसी से जवाब मांगा था तो कोई जवाब नहीं दिया गया था लेकिन अब इस रैंप को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचने से दोनों ही मुद्दे ताजा हो गये है.

इस पानी को लेकर पहले स्वयं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल भी इस बाइपास पर निरीक्षण करने आए थे। बार बार राजस्थान को पानी रोकने के लिए कहा गया, लेकिन पानी नहीं रूकने के कारण हरियाणा की सीमा से दूषित पानी की रोकने के लिए 2023 जुलाई में ये रैंप बनाया गया था।

बता दे भिवाडी के पार्षद हवा सिंह दायमा ने पर अदालत में अपील करते हुए कहा है हाईवे पर रैप बनाना गलत है। इतना ही नहीं बरसात के समय तो यहां पर ओर भी हालत बदहाल हो जाती है। केस दायर होने पर अदालत ने हरियाणा सरकार व एनएचएआई को 24 अप्रैल को जबाव मांगा गया था।

केस की पहली तारिख पर हाईकोर्ट में जबाब देने के हरियाणा व एनएचएआई से आए वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए आगे तिथि की मांग की थी। इसी को लेकर अदालत की ओर से इस केस की सुनवाई 19 मई को होगी।
हवा सिंह दामया, पार्षद भिवाडी नगर परिषद

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now