Haryana News: हरियाणा में इन पंचायतों की हुई चांदी, सीएम ने 368 करोड़ रुपये की ने दी सौगात

On: April 25, 2025 7:17 AM
Follow Us:
CM Saini

Haryana News: हरियाणा की पंचायतों की लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ​सैनी ने पंचकूला में 233 करोड़ रुपये की लागत के 923 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसी के साथ 135 करोड़ रुपये की लागत के 413 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में पंचायतों को 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का हुआ शुभारंभ

इस समारोह के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ भी किया। इस मौके उन पंचायतों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसे सामाजिक-आर्थिक मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

खाते मे दिए पैसे: बता दे मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने की दिशा में 22 जिला परिषदों, 142 पंचायत समितियों और 5388 ग्राम पंचायतों को स्टाम्प ड्यूटी के अंश के रूप में 573 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

Haryana News हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 511 ग्राम पंचायतों को महिला चौपालों के निर्माण के लिए 18.28 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। साथ ही, 411 जिला परिषद सदस्यों तथा 3081 पंचायत समिति सदस्यों को 1.45 करोड़ रुपये की मानदेय राशि भी जारी की।

ये भी किया एलान: बता दे कि जनसंख्या के आधार पर, पहले स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को 51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली पंचायतों को 31 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान वाली पंचायत को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इतना यह भी कहा ये पैसा गांवो मे विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। Haryana News

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ट्रेनिंग किट दिए जाने का भी शुभारंभ किया। इस अभियान में प्रदेश के सभी 71 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस एक साल में रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और सबको ट्रेनिंग किट दी जाएगी।

 

प्रत्येक जिले के एक गांव की एक ऐसी कहानी चुनी है, जो उस गांव के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव को दर्शाती है। इन 22 कहानियों को ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पुस्तक में संकलित किया गया है। यह पुस्तक हरियाणा की ग्रामीण धरोहर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी। Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now