Study Visa Ban: इस देश ने Study Visa पर लगाई रोक, पंजाब, यूपी, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों को बड़ा झटका

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:
Study Visa Ban: अइस देश ने स्टडी वीजा पर लगाई रोक, पंजाब, यूपी, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों को बड़ा झटका

Study Visa Ban: हरियाणा राजस्थान दिल्ली सहित कई राज्यों से छात्र पढने के लिए बाहर जाते रहते है। इतना ही नहीं आजकल घर बैठे स्टूडेंट बीजा आसानी से लग जाता है। लेकिन विदेश की कुछ विश्व विद्यालयों ने इंडिया के छात्रों केा बडा झटका दिय है। बता दे कि आस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज द्वारा कुछ भारतीय राज्यों के छात्रों के स्टूडेंट वीजा आवेदनों पर अस्थायी रोक लगा दी है।

इन राज्यो पर लगाया वैन: विश्व विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फिहलाल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों से आ रहे फर्जी वीजा आवेदनों की बढ़ती संख्या के चलते आस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज ने अब स्टूडेंट बीजा पर रोक लगा दी है।

क्यों किया ऐसा: पता चला है कि आस्ट्रेलिया के शिक्षा विभाग ने जांच में पाया है कि इन राज्यों से कई आवेदनों में गंभीर गड़बड़ियां हैं, जैसे कि स्टूडेंट वीजा का दुरुपयोग करते हुए गैर-कानूनी तरीके से नौकरी करना। इसी के चलते यह कदम उठाना पडा है।

हालांकि आस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटीज अब इन राज्यों से आने वाले आवेदनों की कड़ी जांच कर रही हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि केवल योग्य और सच्चे छात्र ही वीजा प्राप्त करें। बार बार मिल रही खामियों के चलते ही यह निर्णय लिया गया है।

बता दे फिलहाल आस्ट्रेलिया में एक लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन अब बीजा पर रोक लगाना घातक बन गया है। जो बच्चे अब वहां जाना चाहते थे उनको इंतजार करना पडेगा। Study Visa Ban

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now