Free airplane yatra: हरियाणा में जहां पहले एयरपोर्ट का तोहफा तो मिला है वही अब बुजुर्गो को हिसार से अयोध्या घूमने के लिए सरकार फ्री सेवा का आफर दे रही है। हरियाणा में महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट हिसार ने New Plan शुरू की है। इस योजना के तहत अब बुजुर्गों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थल की (Free airplane yatra) यात्रा मुफ्त करवाई जाएगी। बता दे कि इस योजना की शुरुआत 9 मई से होगी।Free airplane yatra
Free airplane yatra बिना किसी भेदभाव के होगा चयन
इस योजना में किसी भी जाति या समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह योजना उन बुजुर्गों के लिए है जो वित्तीय या स्वास्थ्य कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर सकते। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि हर वर्ग के बुजुर्ग इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें और रामलला के दर्शन कर सकें।
इस Yojna की घोषणा के बाद से ही बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया है। अब तक 125 से अधिक बुजुर्गों ने पंजीकरण करवा लिया है। ट्रस्ट इस सेवा को पूरी श्रद्धा और व्यवस्था के साथ संचालित कर रहा है जिससे कोई भी बुजुर्ग स्वयं को उपेक्षित न महसूस करे और उन्हें आस्था के इस मार्ग में सहयोग मिल सके।
हर हफ्ते जाएंगे 5 श्रद्धालु
इस Yohna के तहत हर सप्ताह 5 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजा जाएगा। Trust ने एक साल में 300 बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों के श्रद्धा और सम्मान को ध्यान में रखकर उन्हें धार्मिक स्थल तक पहुँचाना है जो वे आर्थिक या शारीरिक कारणों से नहीं कर पाते।
पहले जत्थे की यात्रा 9 मई को हिसार एयरपोर्ट से शुरू होगी। ट्रस्ट के प्रमुख अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों के टिकट उनके मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। यात्रा के दिन सुबह 8:30 बजे सभी यात्रियों को अग्रसेन भवन ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचना होगा जहाँ से उन्हें गाड़ी द्वारा Airport ले जाया जाएगा।
इस नंबर पर करें सम्पर्क: ट्रस्ट की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार एयरपोर्ट पर जगह की भी मांग की गई है। अगर कोई बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में जाकर या फिर 9053055502 नंबर पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कि इस योजना में पहले आओ, पहले पाओ के तहत लाभ दिया जाएगा।

















