उत्तराखंड में 10वी में कमल चौहान, 12वीं में अनुष्का राणा बनी टॉपर

On: March 22, 2026 9:33 AM
Follow Us:
उत्तराखंड में 10वी में कमल चौहान, 12वीं में अनुष्का राणा बनी टॉपर

उत्तराखंड: कमल सिंह चौहान पुत्र हरीश सिंह चौहान ने कक्षा 10वी में 99.2 प्रतिशत 500 में से 496 अंक लाकर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश में टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मूल रूप उत्तराखंड बागेश्वर जिले के रीमा क्षेत्र के किड़ई मूल निवासी हैं।विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में किराए के मकान में रहकर अध्ययनरत किया उनके पिता हरीश सिंह चौहान किसान हैं।

 

माता पुष्पा देवी ग्रहणी हैं। कमल चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। कमल ने कोचिंग और ट्यूशन में पैसे लगाने की बजाय घर पर सोशल मीडिया और किताबों से परीक्षा की तैयारी की एनडीए में जाने की तैयारी है। उत्तराखंड टापर बनने पर बहुत बहुत बधाई एव शुभ कामनाये समाज क़ो ऐसे होनहार छात्रा पर गर्व है l जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है

अनुष्का राणा पुत्री श्री रामेंद्र राणा ने कक्षा 12वी में 98.6 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश में टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव के मूल निवासी अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अनुष्का ने जेईई मेन्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने 99.08 परसेंटाइल हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। उत्तराखंड टापर बनने पर बहुत बहुत बधाई एव शुभ कामनाये समाज क़ो ऐसे होनहार छात्रा पर गर्व है l जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। क्षत्रिय समाज को गौरवान्वित करने के लिए समाज की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now