Haryana News: मोदी आज हरियाणा में इन 6 योजनाओ को देंगे सौंगात, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, पढें पूरा शेड्यूल

On: April 14, 2025 7:01 AM
Follow Us:
मोदी आज हरियाणा में इन 6 योजनाओ को देंगे सौंगात, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, पढें पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियााणा में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधान मंत्री  PM Modi दौरा करेंगे। पीएम हिसार और यमुनानगर में करोड़ों की कई विकास योजनाओं की सौगात राज्यवासियों को देंगे। दोनों जगहों पर पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिव बल तैनात है इतना ही नही रूट भी डायर्वट किया गया हैं

हरियाणा दौरे पर पीएम के कार्यक्रम शेड्यूल

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे. वे हिसार और यमुनानगर जाएंगे.
  • सुबह 10.05 मिनट पर हिसार एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष विमान लैंड करेगा.
  • सुबह 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के विमान सेवा का उद्घाटनं
  • हिसार हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास और जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
  • दोपहर 12:30 बजे यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
  • शिलान्यास के बाद यही जनसमूह को संबोधित करेंगे.

चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात: पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी, दर्जनों आईपीएस और हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकरी के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पीएम के कार्यक्रम के दौरान पूरा इलाका नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम का सीसीटीवी और ड्रोन से भी सुरक्षा पर नजर रखेगी।

हरियाणा को अंबेडकर जयंती पर पीएम की सौगात

 

  • अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी
  • 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना (भारतमाला परियोजना) का उद्घाटन
  • हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला
  • भिवानी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
  • यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास

 

 

पीएम मोदी का हिसार दौरा

 

  • 11 जिलों से लोग आयेंगे सभा में
  • 40 हजार लोगों के लिए खाने का पैकेट
  • खाने-पीने की व्यवस्था में 300 कर्मी होंगे तैनात
  • 1736 बसों से आम लोग आयेंगे सभा में
  • पीएम के सुरक्षा के लिए एसपीजी तैनात रहेंगे
  • 11 आईपीएस सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे
  • 35 डीएसपी, 45 एसआई और 2000 पुलिस की होगी तैनाती
  • हिसार में सड़कों पर 23 पुलिस नाके
  • सभा स्थल को 44 सेक्टरों में बांटा गया
  • हिसार सभा स्थल पर 45 मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं
  • एयरपोर्ट पर जाने के लिए 150 बसें लगाई गई हैं
  • वाहनों को किया जाएगा डायवर्टः सुरक्षा के मद्दे नजर हिसार पुलिस द्वारा 23 नाके लगाए है। दिल्ली बाईपास से बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है. पुलिस ने कैंट के पास से भानू चौक पर रुट डायवर्ट किया गया है। रैली के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं सिरसा रोड़, बरवाला और बगला रोड, डीएस स्कूल, महिला कालेज, वाटर वार्कस पार्किग, एमजी कलब के पास, एचटीएम मिलगेट पर खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now