Safai Abhiyan : बाा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका धारूहेड़ा ने रविवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़को को साफ-सुथरा बनाना, अतिक्रमण मुक्त करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना है।
नपा के चेयरमैन कंवर सिंह ने इस विशेष अभियान का शुभारंभ भगत सिंह चौक से सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने नपा अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
नपा की यह पहल डॉ अंबेडकर के समतामूलक और स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टीम ने सेक्टर चार व छह मे सफाइ अभियान चलाया। इस मौक पर सफाई निरीक्षक विनय कौशिक, दरोगा शंकरलाल, पार्षद मनोज सैनी, राकेश सैनी, सुपरवाईजर राजबीर, तेजसिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

















