Baba Bishandas Mela: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्धा धारूहेड़ा के गांव भटसाणा में बाबा बिशन दास महाराज का मेला व कुश्ती दंगल आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में 31 हजार का कामडा बराबरी पर छूटा। रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
मेला कमेटी के प्रधान कृष्ण नंबरदार ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि सतीश बोहरा, इंस्पेक्टर धर्म सिंह यादव व निरंजन यादव मोजूद रहे । महंत खजान सिंह ने बताया कि रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई तथा दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में हवन किया। कुश्ती दंगल में 31 हजार का कामडा पहलवान अंकुश व पवन के बीच में हुआ जो कि बराबरी पर छूटा।
21 हजार का कामडा अजीत व राहुल के बीच हुआ। जिसमें राहुल ने जीत दर्ज करवाई। इस मौके सरपंच भूप सिंह, सतीश कुमार, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अशोक कुमार मनीष कुमार, ज्ञान सिंह आदि मोजूद रहे।

















