Automobile: ये है इंडिया के सबसे सस्ते इलैक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत

On: March 22, 2026 9:54 AM
Follow Us:

Automobile: अगर आप अपने लिए कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कम बजट में बेस्ट ऑप्शन नहीं तलाश पा रहे हैं तो हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

जी हां इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च बेहद कम है और इनको चलाने पर आप भारी धन की बचत कर सकते हैं। इस लिस्ट में Avon E Lite, Ujaas eZy और Bounce Infinity E1 शामिल हैं। आइए Avon E Lite, Ujaas eZy और Bounce Infinity E1 की पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Avon E Lite: अगर इस मॉडल की कीमत की बात करें तो Avon E Lite की शुरुआती कीमत 28,000 रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Avon E Lite में 232 W BLDC मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 50 km तक चल सकती है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 4-8 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

 

Bounce Infinity E1 : पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Bounce Infinity E1 में 1500 W BLDC मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 85km तक चल सकती है। बैटरी कैपेसिटी 48 V/39 Ah है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 kmph की स्पीड से दौड़ सकता है। कीमत की बात की जाए तो Bounce Infinity E1 की शुरुआती कीमत 45,099

Ujaas eZy: कीमत के लिए Ujaas eZy की शुरुआती कीमत 31,880 रुपये है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ujaas eZy में 250 W की मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 60 km तक चल सकती है। बैटरी कैपेसिटी 48 V/ 26 Ah है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह महज 6-7 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now