Haryana New Highway: हरियाणा को मिलेगी एक ओर सिक्स लेन हाईवे की सौगात, पंचकूला – चंडीगढ़ की राह होगी आसान

On: April 8, 2025 10:20 PM
Follow Us:

Haryana New Highway: हरियाणा में तेजी से सडकों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी तर्ज पर एक ओर नया हाइर्व बनाया जाएगा। इस हाईवे से पंचकूल व चंडीगढ की राह आसान हो जाएगी। इसी प्रकार, अंबाला में तैयार किए गए डोमेस्टिक एयरपोर्ट के सामने अंबाला-साहा सडक के इंदिरा चौक से जीटी रोड जग्गी सिटी सेंटर तक चार मार्गीय बनाया जाएगा।Haryana New Highway

Haryana New Highway: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला से पंचकूला के बीच त्वरित सीधी कनेक्टिविटी को मजूबत करने के लिए एनएच-72 पर बलदेव नगर (अंबाला) से एनएच-344 पर खतौली गांव के पास पंचकूला तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए चार/छः मार्गीय का नया राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित किया जाएगा।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज विज ने बताया कि अंबाला और पंचकूला के बीच सीधी त्वरित कनेक्टिविटी को सुदृढ करने के लिए उनके द्वारा पिछले दिनों केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा गया था जिसके तहत नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए कार्यवाही करने के आदेश दे दिए हैं। अब इन्ही आदशो के चलते यह योजना सिरे चढने वाली है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now